जम्मू एवं कश्मीर: मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी ढेर - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 8 सितंबर 2018

जम्मू एवं कश्मीर: मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी ढेर हो गया। अज्ञात संख्या में आतंकवादियों ने शुक्रवार रात को अचाबल क्षेत्र में पुलिसचौकी पर हमला किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
प्रशासन के मुताबिक, “मृतक के पास से हथियार बरामद किया गया है और उसकी पहचान यारीपोरा गांव के बिलाल अहमद के रूप में की गई है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।”

पुलिस के मुताबिक, अहमद तीन महीने पहले ही लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। वह सुरक्षाबलों पर कई आतंकवादी हमलों में शामिल था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages