सुपर 30 : रिलीज से पहले ही लोगों की पहली पसंद बनी - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 10 सितंबर 2018

सुपर 30 : रिलीज से पहले ही लोगों की पहली पसंद बनी

पटना: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए चर्चित संस्था ‘सुपर 30’ पर बन रही बायोपिक अभी रिलीज नहीं हुई लेकिन अभी से यह लोगों की पहली पसंद बन गई है। इस बायोपिक का पिछले सप्ताह पोस्टर जारी किया गया था और गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला विषय बन गया। पिछले सप्ताह गूगल पर ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म सुपर 30 सबसे ज्यादा ट्रेंड किया।



गूगल ने इसकी जानकारी अपनी साइट पर दी है। गूगल ने अपने सोशल साइट पर एक छोटा-सा वीडियो क्लिप भी जारी किया है, जिसमें ऋतिक रोशन को आनंद कुमार की तरह पढ़ाते दिखाया गया है।



उल्लेखनीय है कि मशहूर निर्देशक विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली बायोपिक ‘सुपर 30’ में इस संस्था के संस्थापक आनंद की भूमिका ऋतिक रोशन ने निभाई है।
यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें दिखाया गया है कि कैसे शिक्षा के जरिए दुनिया में एक बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages