तेल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस ने बुलाया ‘भारत बंद’, राहुल गांधी पहुंचे राजघाट - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 10 सितंबर 2018

तेल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस ने बुलाया ‘भारत बंद’, राहुल गांधी पहुंचे राजघाट

नई दिल्ली: मानसरोवर यात्रा पूरी करके दिल्ली लौटते ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंहगाई के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस की ओर से बुलाए गए भारत बंद में शामिल होने के लिए राहुल राजघाट पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कैलाश झील से लाए गए जल को बापू की समाधि पर चढ़ाया।



उन्होंने विरोध प्रदर्शन में गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत सहित अन्य विपक्षी नेताओं के साथ शामिल होने से पहले महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।



कांग्रेस और वामपंथी दलों ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है जो रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुके हैं। इसे कई विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages