संपादक- आर. कुमार
जिले के सदर प्रखंड स्थित सुखासन चकला पंचायत के वार्ड नंबर 7 से 3 दिन पहले मानसिक रूप से कमजोर एक वृद्ध महिला गायब हो गई। परिजनों ने आस-पास के गावों में महिला की काफी खोजबीन की लेकिन व अब तक लापता है। बताया जा रहा है कि सुखासन चकला वार्ड नंबर 7 निवासी मो दुखा मियां की पत्नी 80 वर्षीय बीबी मद्यीया खातुन 12 अगस्त को दिन के 10 बजे घर से निकली। लेकिन वह वापस लौट कर नहीं आई। इधर, महिला की खोजबीन कर रहे परिजन परेशान है। इस संबंध में स्थानीय मो सगीर आलम ने बताया कि दादी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी।
दादी का बाहर से इलाज भी किया जा रहा था। गायब होने के बाद से रात दिन गांव-गांव दादी की खोजबीन की जा रही है। आस-पास के दर्जनों गावों में अब तक छानबीन की गई है। लेकिन वह अब तक दादी का कुछ पता नहीं चला है। परिजन सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने महिला को सकुशल घर पहुंचाने वाले को पुरस्कृत करने की भी बात कही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें