संपादक- आर. कुमार
मुरलीगंज में आग लगने की सूचना पर युवा क्रांति फॉउंडेशन के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने परवा नवटोल पहुंच कर अग्नि पीड़ितों की सहायता के लिए तत्काल राहत सामग्रियों का वितरण किया। वितरण सामग्रियों में त्रिपाल, साड़ी , लुंगी , गमछा सहित खाने पीने के सामान अग्नि पीड़ितों को दिया गया। मौके पर पिंटू मुखिया, जपानी यादव ने कहा कि जन संघर्ष समिति के संयोजक के द्वारा अग्नि कांड की जानकारी दी गयी। इस पर पीड़ितों की सहायता के लिए तुरंत युवा क्रांति फाउंडेशन के अध्यक्ष श्वेत कमल के नेतृत्व में हमलोग हर संभव सहायता के लिए पहुंचे है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बोआ यादव ने कहा युवा क्रांति फाउंडेशन विपदा की घड़ी में हमेशा सबसे पहले गरीबों और निस्हाय के लिए सहायता करेगी। उन्होंने बताया कि एक एंबुलेंस भी मुरलीगंज के लोगों को युवा क्रांति फाउंडेशन की ओर से दिया गया है एंबुलेंस का सेवा नि:शुल्क है । गौरतलब हो कि गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के पड़वा नवटोल वार्ड संख्या 9 में अचानक आग लगने से चार लोगों का घर जल गया था। इसमें आग लगने से हरदेव पासवान, वकील पासवान, मनोहर पासवान और मुरली पासवान के घर जल कर राख हो गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें