शर्मनाक : शिक्षक की शर्मनाक करतूत, शिष्या को अगवा कर तीन दिनों तक करता रहा दुष्कर्म - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 22 मई 2018

शर्मनाक : शिक्षक की शर्मनाक करतूत, शिष्या को अगवा कर तीन दिनों तक करता रहा दुष्कर्म

बिहार के भोजपुर जिले में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आयी है। यहां 10वीं कक्षा की एक शिष्या को अगवा कर शिक्षक ने उसके साथ तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। घटना भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को सदर अस्पताल, आरा में दुष्कर्म की शिकार छात्रा का मेडिकल जा़ंच कराया गया।
गिरफ्तार शिक्षक राजू रंजन यादव तरारी थाना क्षेत्र के अकरौंज गांव निवासी श्रीकिशुन यादव का पुत्र बताया जाता है। इसे लेकर छात्रा के पिता ने केस दर्ज कराया है। जिसमें शादी का झांसा देकर अगवा करने एवं शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के तहत दफाएं लगाई हैं।


दस महीने से ट्यूशन पढऩे जाती थी मैट्रिक की छात्रा

बताया जा रहा कि तरारी थाना इलाके की छात्रा अंजू कुमारी (काल्पनिक नाम ) मैट्रिक की स्टूडेंट है। करीब दस महीने से तरारी स्थित कोङ्क्षचग सेंटर पर पढा़ई करने जाया करती थी। इस दौरान शिक्षक राजू रंजन यादव एवं शिष्या दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। इस दौरान शिक्षक झांसा देकर शिष्या के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया करता था। किसी से बोलने पर धमकी भी दिया करता था। बाद में परिजनों को भी इसकी जानकारी मिली।
सात दिनों पहले नाबालिग शिष्या को अगवा कर ले गया था
बताया जा रहा है कि तरारी थाना क्षेत्र की उक्त नाबालिग छात्रा 13 मई की शाम को अचानक गायब हो गई थी। बाद में 15 मई को छात्रा के पिता ने तरारी थाना में अकरौंज गांव निवासी शिक्षक राजू रंजन यादव के विरुद्ध अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया था कि कोचिंग सेंटर का शिक्षक उनकी बेटी को प्रेम जाल में फांस कर लगातार उसके साथ यौन शोषण करते चला आ रहा था। इस दौरान शादी करने की नीयत से उसे अगवा कर फरार हो गया।
इस घटना के बाद केस के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर कन्हैया मिश्रा ने अगवा छात्रा को बरामद कर लिया है। साथ हीं आरोपी शिक्षक राजू रंजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती छानबीन में दुष्कर्म की बात सामने आ रही है। छात्रा का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करवाया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अगवा करने के बाद तीन शहरों में रखा था, बनाता रहा हवस का शिकार
पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग छात्रा को अगवा करने के बाद आरोपी शिक्षक राजू पहले झारखंड के रांची शहर में ले गया था। इसके बाद वहां से पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में ले जाकर होटल में रखा था। वहां से फिर भुनेश्वर, उड़ीसा ले गया था। जिस शहर में जाता था वहां पर होटल में एसी कमरा लेकर रखता था और छात्रा के साथ यौन संबंध स्थापित करता था। लगातार तीन दिनों तक यह सिलसिला चला था। पुलिस के अनुसार, यहां से 15 हजार रुपये लेकर गया था। एक हजार रुपये का कमरा लेकर होटल में रहता था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages