विवि. क्रीड़ा परिषद सचिव ने सभी प्राचार्यों को पत्र लिखकर मांगी रिपोर्ट - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 14 मई 2018

विवि. क्रीड़ा परिषद सचिव ने सभी प्राचार्यों को पत्र लिखकर मांगी रिपोर्ट

संपादक- आर. कुमार
बीएन मंडल विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की गत दिनों हुई बैठक में यह बातें उभर कर सामने आयी कि विभिन्न कॉलेजों में खेलकूद और कॉमन रूम की स्थिति के बारे में विवि प्रशासन जानकारी हासिल करें। साथ ही कितने कॉलेजों में पीटीआई पदस्थापित हैं।



इसके आलोक में विवि क्रीड़ा परिषद के सचिव ने सभी प्रधानाचार्यो को पत्र लिखकर पूछा है कि आपके कालेज में छात्र और छात्राओं के लिए कॉमन रूम और खेलकूद परिषद है अथवा नही? खेलकूद की कितनी सामग्री उपलब्ध है ? पीटीआई पदस्थापित हैं या नही ? इसी जानकारी के आधार पर विवि खेलकूद संबंधी अपनी आगामी रणनीति तैयार करेगी। प्रधानाचार्यों को यह रिपोर्ट 15 मई तक विवि को उपलब्ध करा देना है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages