डीआरडीओ में निकली है बम्पर भर्तियां, आप भी ऐसे करें आवेदन - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 22 मई 2018

डीआरडीओ में निकली है बम्पर भर्तियां, आप भी ऐसे करें आवेदन

भारतीय  रक्षा और अनुसंधान परिषद (डीआरडीओ) ने साइंटिस्ट ग्रुप बी के पद पर 41  रिक्तियों के लिए आवेदन मंगवाए हैं। आवेदन ऑलाइन करना है जिसकी अंतिम तिथि 31 मई 2018 है। इसमें ग्रेजुएट इंजीनियर सहित अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए जीएटी (गेट) 2018 का मान्य स्कोर होना चाहिए। पद और योग्यता से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।



इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशंस इंजीनियरिंग, पद: 22

शैक्षणिक योग्यताः मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशंस में प्रथम श्रेणी में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए।

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, पद:19

शैक्षणिक योग्यताः मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए।

वेतनमानः 56,100 रुपये सातवें वेतनमान के अनुसार।
नियुक्ति की शुरुआत में कुल 80,000 रुपये प्रति माह मिलेगा।
उम्र सीमाः  
अधिकतम 28 साल।
उम्र सीमा में छूट सरकार के नियमानुसार मिलेगा।
अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति उम्मीदवारों को उम्र सीमा में पांच साल की छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्कः 

सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये
अनुसूचित जाति एवं जनजाति, दिव्यांग एवं महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं
आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन करना है

चयन प्रक्रिया

जीएटी के स्कोर और संबंधित शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा
जरूरत के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन भी हो सकता है
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा
उम्मीदवारों को गेट के अंक के आधार पर पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
पदों की संख्या के आधार पर पांच गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
अंतिम मेरिट लिस्ट गेट के अंक और इंटरव्यू में हासिल अंक के आधार पर बनेगी।
गेट में प्राप्त अंक को 80 फीसदी और इंटरव्य के अंक को 20 फीसदी वरीयता मिलेगी।
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर संस्थान की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर डाक से नहीं भेजा जाएगा।
चयनित सभी उम्मीदवारों को संस्थान के नियमों के तहत अनिवार्य प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा।
चयनित उम्मीदवारों को देश के किसी भी क्षेत्र में नियुक्त किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले संस्थान के रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेंटर (आरएसी) की वेबासाइट  https://rac.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा
इस वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भरने का लिंक दिया गया है
फोटो,सभी संबंधित सर्टिफिकेट और अंक पत्र की स्कैन कॉपी भी आवेदन के साथ लगानी है
स्कैन फोटो के फाइल की साइज 30 केबी से अधिक नहीं होनी चाहिए
स्कैन सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज के फाइल का साइज 500 केबी प्रति फाइल से अधिक नहीं होना चाहिए
अंतिम रूप से ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद उसका पीडीएफ फॉर्मेट और एक्नॉलेजमेंट की एक कॉपी उम्मीदवार अपने पास रख लें
जरूरी दस्तावेज

शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाणप पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र
संबंधित विषय में मान्य गेट स्कोर कार्ड
सरकारी संस्था से जुड़े उम्मीदवारों को तय फॉर्मेट में स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र लगाना है कि उन्होंने विभाग को इस आवेदन के बारे में सूचित कर दिया है
सभी प्रमाण पत्र की स्वहस्ताक्षरति कॉपी की स्कैन फाइल अपलोड करनी है

सूचना: 

 शैक्षणिक योग्यता,विषय और आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें

यहां करें सपर्क

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी आने पर ईमेल और फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ईमेल:

 pro@recruitment.drdo.in पर मेल करके उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन में सहायता ले सकते हैं।

फोन नंबर:

011-23830599 पर कॉल करके उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन में सहायता ले सकते हैं।
ध्यान दें

कंपनी का नामःभारतीय  रक्षा और अनुसंधान परिषद (डीआरडीओ)
पदः 41
आवेदन शुल्कः 100 रुपये।
आवेदन की अंतिम तिथिः 31 मई 2018
वेबसाइटः https://rac.gov.in

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages