संपादक- आर. कुमार
बीएन मंडल विश्वविद्यालय में खेल को बढ़ावा देने के लिए 10 एकड़ जमीन पर पहला खेल मैदान बनने जा रहा है। इसके निर्माण के लिए कवायद तेज कर दी गई है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इस वर्ष बीएनएमयू का यह पहला खेल मैदान बन कर तैयार हो जाएगा। इसके लिए विवि के नये परिसर में जमीन चिन्हांकित कर ली गई है। खेल मैदान के अलावा विवि के नये परिसर में यूजीसी के फंड से इंडोर व आउटडोर स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया गया है। बीएनएमयू में सभी संसाधानों से लैस खेल मैदान के बनने से छात्रों की प्रतिभा को निखरने का मौका मिलेगा।
साथ ही खेल मैदान की स्थापना से अब तक अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी से वंचित बीएनमएयू को पहली बार अंतर विवि प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। सितंबर महीने तक इंटर कॉलेज प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित की जाएगी। इससे पहले विवि का लक्ष्य है कि खेल मैदान की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। छात्रों को अब तैयारी के लिए दूसरे मैदान पर निर्भर नहीं पड़ेगा।। साथ ही खेल की दिशा में छात्रों को बेहतर करने का मौका मिलेगा।
खेल मैदान के लिए तैयार किए गए प्लान के अनुसार दौर के लिए 400 मीटर का ट्रैक 8 गली का होगा। साथ ही क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल के दो-दो, टेनिस के और बैडमिंटन के चार कोर्ट होंगे। कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो-कराटे, बिलियर्ड-स्नूकर, जिमनास्टिक, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग और फिटनेस रूम की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा हॉकी के दो, हैंडबॉल का एक, खो-खो के दो और कबड्डी के दो मैदान होंगे। इसके अलावा एक विशाल इंडोर आउटडोर हॉल बनाया जाएगा।
शहर में बीएन मंडल स्टेडियम को छोड़कर एक भी मैदान ढंग का नहीं है। इस मैदान में भी इतना दबाव है कि अलग-अलग संघ के खिलाड़ियों में टकराव की स्थिति बनी रहती है। शहर का विस्तार जैसे-जैसे हो रहा है नए क्षेत्रों के लिए यह ग्राउंड दूर होता जा रहा है। साथ ही विवि अंतर्गत सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा में एक साथ सभी खेलों के लिए एक भी खेल मैदान नहीं रहने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए बीएन मंडल विश्वविद्यालय में नए ग्राउंड बनाने की तैयारी की है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस बीएनएमयू का पहला खेल मैदान 400 मीटर लंबा व 200 मीटर चौड़ा होगा। विवि द्वारा प्रस्तावित नक्शा में आउटडोर के लिए पुरब से पश्चिम दिशा में 38 प्लस 38 कुल 76 मीटर चौड़ाई बतायी गई है। वहीं 400 मीटर की लंबाई में गली-नाली, रास्ता, गैलरी व रोड स्थित रहेगा। अाउटडोर स्टेडियम में दौर, फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीवाल का मैदान होगा। वहीं इंडोर स्टेडियम में कबड्डी बेडमिंटन, टेबुल टेनिस, खो-खो एवं शतरंज खेल का आयोजन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें