बड़ी खबर- जदयू नेता प्रगति मेहता की पत्नी ने पंखे से लटक कर कर ली आत्महत्या - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 23 मई 2018

बड़ी खबर- जदयू नेता प्रगति मेहता की पत्नी ने पंखे से लटक कर कर ली आत्महत्या

पटना । जदयू नेता प्रगति मेहता की पत्‍नी ने बीती रात गले में फंदा डालकर आत्‍महत्‍या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना की वजह का पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार, जदयू के प्रवक्ता प्रगति मेहता की पत्नी खुशबू कुमारी जमुई जिले के गिद्धौर थाना इलाके के मुख्य बाजार स्थित पैतृक आवास में रहती थी। बीती रात खाना खाने के बाद परिवार के बाकी लोग छत पर सोने चले गए, जबकि प्रगति, उनकी पत्नी और बेटी एक ही कमरे में सोए हुए थे। सुबह चार बजे प्रगति ने अपनी पत्नी का शव को बगल वाले कमरे की छत से लटका देखा।




घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। प्रगति मेहता की एक बेटी है जिसका नाम देवांषी है। खुदकुशी के पीछे क्या कारण है, यह फिलहाल स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है। हालांकि, प्रगति मेहता के अनुसार सब कुछ सामान्य था। बीती रात सब साथ में खाना खाकर सोये थे। सुबह में चार बजे शव पंखे से लटका मिला।
बता दें कि प्रगति मेहता की छह साल पहले खुशबू से की शादी हुई थी। प्रगति 2014 में मुंगेर लोकसभा से राजद के टिकट पर चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्‍हें कामयाबी नहीं मिल सकी थी।

आप भी News Express Now के हर अपडेट देखने के लिए लाइक करें News Express Now के ऑफिसियल पेज को..... यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं ।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages