बीएनएमयू में विवि खेल समिति की बैठक सम्पन्न, होगी कई खेल प्रतियोगिता - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 25 मई 2018

बीएनएमयू में विवि खेल समिति की बैठक सम्पन्न, होगी कई खेल प्रतियोगिता

संपादक- आर. कुमार
बीएन मंडल विश्वविद्यालय परिसर स्थित कुलपति कार्यालय में शुक्रवार को विवि खेल समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो डॉ. अवध किशोर राय ने कहा कि जीवन में खेल का काफी महत्व है। खेल सिर्फ खेल नहीं है, बल्कि यह जीवन का एक अनिवार्य अंग है। आज शिक्षा में कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी अत्यधिक महत्व है। आज खेल के क्षेत्र में कैरियर की संभावनाएं बढ़ी हैं। कुलपति ने कहा कि बीएनएमयू में मृत पड़ी खेल की गतिविधियां  को जिंदा करने का प्रयास किया जा रहा है। विवि की इसे काफी सक्रिय करने की योजना है। बीएनएमयू प्रशासन ने कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को भी गंभीरता से लिया है। बैठक में प्रतिकुलपति प्रो डॉ. फारूक अली, वित्त परामर्शी सुरेश चन्द्र दास, डीएसडब्लयू डॉ. योगेन्द्र प्रसाद यादव, खेल सचिव डाॅ. मो. अबुल फजल, उप खेल सचिव डाॅ. शंकर कुमार मिश्र, रमेश झा महिला काॅलेज, सहरसा की प्राचार्य डॉ. रेणु सिंह, बीएसएस काॅलेज, सुपौल के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार, पीजी भूगोल के अध्यक्ष सुभाष झा, प्रभारी कुलसचिव डॉ शैलेन्द्र कुमार, वित्त पदाधिकारी हरिकेश सिंह, डाॅ. राम किशोर यादव, कमलनाथ ठाकुर आदि उपस्थित थे।




कुलपति ने कहा कि खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र को विवि की ओर से प्रोत्साहन एवं सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में एकलव्य और ललित नारायण मंडल विश्वविद्यालय, दरभंगा में तरंग प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है। इसमें बीएनएमयू की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है। बैठक में विभिन्न स्पर्धाओं की अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता के आयोजन पर विचार किया गया। कहा गया कि आयोजन स्थल और तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। साथ ही सभी प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर तक कर लिए जाएगा ताकि बीएनएमयू की टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकें।
बैठक में वर्ष 2018-19 के लिए 44 लाख 87 हजार 10 रूपए के संभावित खेल बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें शतरंज, वालीवाल, खो-खो, क्रिकेट, फुटबाल, टेबुल टेनिस प्रतियोगिताओं के आयोजन के खर्च शामिल हैं। साथ ही नार्थ कैम्पस में 10 एकड़ भूमि पर  खेल मैदान के निर्माण हेतु एक लाख 25 हजार रूपए का निर्धारण किया गया है इसके अलावा वार्षिक खेल बुलेटीन के प्रकाशन पर 40 हजार रूपए खर्च किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages