संपादक- आर. कुमार
श्रीनगर थाने के परमानंदपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 3 में मंगलवार सुबह मुसलाधार बारिश के साथ हुई व्रजपात की चपेट में आने से 2 मवेशी की मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि पशुपालक सनदेव शर्मा ने भैंस के साथ भैंस के बच्चे को बांसबाड़ी में बांध दिया था।
इस दौरान व्रजपात होने से दोनों पशुओं की मौत हो गई। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि घटना की सूचना दी गई है। सनहा दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए अंचल कार्यालय को सूचित किया जाएगा । मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र शर्मा, सरपंच रामदेव साह, पूर्व मुखिया विश्वनाथ साह, अनमोल पासवान, वार्ड सदस्य संघ के प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह ने इस आपदा की घटना में पीड़ित पशुपालक को सहायता राशि मुहैया कराने की सीओ से मांग की ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें