छात्र जाप के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा पदाधिकारी से मिल ओबीसी छात्रावास को छात्रों को सौंप सुविधा बढाने की मांग - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 16 मई 2018

छात्र जाप के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा पदाधिकारी से मिल ओबीसी छात्रावास को छात्रों को सौंप सुविधा बढाने की मांग

संपादक- आर. कुमार
जन अधिकार छात्र परिषद का शिष्ट मंडल ने छात्र जिलाध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू के नेतृत्व में मंगलवार को
जिला कल्याण पदाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौपा। मौके पर विवि अध्यक्ष अमन कुमार रीतेश ने कहा कि ओबीसी छात्रावास जो लंबे समय से सरकारी कार्यालय का शोभा बढ़ा रहा था, वह लंबे संघर्ष के बाद खाली हो सका है। अब जरूरत है उसे अविलंब चालू करा कर छात्रों को विभाग मुहैया कराए।


वहीं नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष कुमार गौतम ने कहा कि यह छात्र परिषद के छात्र हित में किए गए संघर्ष का परिणाम है। हमलोग जल्द से जल्द ओबीसी छात्रावास को छात्रों के हवाले करेंग। छात्र जिला प्रधान महासचिव सह मीडिया प्रभारी ई० मुरारी कुमार ने कहा कि जन अधिकार छात्र परिषद की देन है कि यह छात्रावास खाली हुआ है। इससे पूर्व के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मुकदमा तक दर्ज कराया था। जब तक इस छात्रावास को छात्रों के हवाले नहीं किया जाता है हम लोग शांत से नही बैठेंगे। इस अवसर पर जिला महासचिव रामप्रवेश यादव, सामंत कुमार, बिपिन कुमार, निगम सिंह, राजू कुमार, राजा यदुवंशी, रवि यदुवंशी, बिट्टू कुमार आदि छात्र नेता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages