संपादक- आर. कुमार
बीएन मंडल विश्वविद्यालय अंतर्गत नैक एक्रीडेटेड तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा 2 एफ एवं 12 बी में सम्मलित यूवीके कॉलेज कड़ामा आलमनगर में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कोर्स के सफल आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग भारत सरकार, विवि अनुदान आयोग एवं बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देश के आलोक में मंगलवार को एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ महाविद्यालय शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो प्रेमनाथ आचार्य ने कुलपति एवं प्रतिकुलपति के संकल्प एवं निर्देश के आलो में विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों को विस्तार से बताया। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ माधवेंद्र झा ने कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवियों को बताया कि कॉलेज में 24 अप्रैल 2018 को आयोजित सीधे संवाद कार्यक्रम को आईक्यूएसी सेल द्वारा विधिवत अनुमोदन मिलने के उपरांत अनुपालन संबंधी सूचना कुलपति बीएनएमयू, अध्यक्ष रूसा बिहार, संयुक्त सचिव एवं सचिव विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को भेज दी गई है। वहीं विश्वविद्यालय स्तर पर विधिवत अनुमोदन की मांग की गई हैं। इस दौरान छात्रा कुमारी शालिनी, कुमारी प्रियंका, दीपा कुमारी, काजल कुमारी, चंचल कुमारी, आरती कुमारी, अमृता कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थी।
इंटर्नशिप कोर्स के लिए छात्र-छात्राओं का कॉलेज में ऑनलाइन पंजीयन कराया गया। प्राचार्य ने कहा कि पंजीयन हेतु तिथि विस्तारीकरण का संवाद ईमेल से भेजा जा चुका है। लेकिन तिथि विस्तारीकरण नहीं की गई तो टीम लीडर के साथ स्वयंसेवी एवं अन्य छात्र छात्रा भाग ले सकते हैं। इस दौरान इंटर्नशिप कोर्स में दो क्रेडिट पॉइंट मिलने की घोषणा से छात्र-छात्राओं में खुशी देखी गई। इंटर्नशिप कोर्स के सफल संचालन के लिए प्राचार्य डॉ माधवेंद्र झा, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो प्रेमनाथ आचार्य, प्रो प्रकाश मिश्रा, प्रो चंद्रशेखर मिश्रा के साथ सकारात्मक सहयोग करते दिखे। कार्यक्रम आयोजन के बाबत डॉ झा ने महाविद्यालय के स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कॉलेज को 2014 -2015, 2015 -2016 एवं 2016 -2017 में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के सफल आयोजन के लिए प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें