बिहार में नाबालिक लड़की से बलात्कार कर बनाया एमएमएस, कर रहा था ब्लैकमेल, गिरफ्तार - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 24 अप्रैल 2018

बिहार में नाबालिक लड़की से बलात्कार कर बनाया एमएमएस, कर रहा था ब्लैकमेल, गिरफ्तार

24 अप्रैल 2108
भोजपुर । नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म किया। इस दौरान अपनी गंदी हरकत का अश्‍लील वीडियो भी बना लिया। फिर, इसके आधार पर लड़की को ब्‍लैकमेल करने लगा। घटना आरा टाउन थाना इलाके की है। इस संबंध में लड़की की एफआइआर के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक बसंत सिंह उर्फ गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरा के टाउन थाना इलाके की एक किशोरी अपनी बहन की ससुराल शाहपुर गई थी। आरोप है कि युवक भी 16 अप्रैल को किशोरी की बहन की ससुराल गया। वह उसे आरा के मारुति नगर इलाके में ले गया। वहां किराए के एक कमरे में रात भर रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया।


बताया जा रहा है कि बसंत एवं किशोरी के बीच पहले से जान-पहचान थी। किशोरी का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाया और बाद में इन्कार कर दिया। दूसरी ओर युवक ने दुष्‍कर्म के आरोप को बेबुनियाद बताया है।
बहीहाल, पुलिस ने दुष्कर्म के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दलित उत्पीडऩ की भी दफा लगाई गई है। युवक पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के दौरान वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं ।

Post Bottom Ad

Pages