सीएम के आगमन को लेकर हो रही पूरी तैयारी, डीएम सहित अन्य ने लिया जायजा - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 10 दिसंबर 2017

सीएम के आगमन को लेकर हो रही पूरी तैयारी, डीएम सहित अन्य ने लिया जायजा

मधेपुरा। सीएम नीतीश कुमार के जनवरी में समीक्षा यात्रा के तहत आगमन को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। समीक्षा यात्रा के दौरान जिले के दौरे पर चार जनवरी को आ सकते हैं। कार्यक्रम के लिए स्थल चयन को ले शनिवार को पदाधिकारियों ने कई जगहों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के संभावित सभास्थल का जायजा लेने के दौरान डीएम ¨सहेश्वर के सुखासन, गम्हरिया के बभनी एवं कुमारखंड पहुंचे।
डीएम मु सोहैल,एसपी विकास कुमार,डीडीसी मुकेश कुमार सबसे पहले प्रखंड के सुखासन पंचायत में ट्रे¨नग स्कूल के पास वाले मैदान का जायजा लिया। इसके बाद सभी पदाधिकारी गम्हरिया के बभनी को निकल गए।


करेंगे गांव का भ्रमण एवं आमसभा
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान जिले के किसी एक गांव का भ्रमण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री चल रहे विकास कार्यों को देखेंगे। वही भ्रमण वाले गांव के पास ही मुख्यमंत्री का सभा होना है। इस सभा से मुख्यमंत्री शराबबंदी, बाल विवाह मुक्ति अभियान एवं दहेज उन्मूलन से सम्बंधित संदेश देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कई विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे।
डीएम, एसपी व अन्य अफसरों ने किया बभनी का निरीक्षण
गम्हरिया : समीक्षा यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रखंड के बभनी पंचायत भी आना संभावित है। बभनी आगमन लेकर डीएम मु. सोहैल, एसपी विकास कुमार सहित जिले के आलाधिकारियों ने बभनी के हाई स्कूल मैदान सहित आसपास के इलाकों का मुआयना किया। यात्रा के दौरान जिले के गांव का भ्रमण के साथ सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। विकासात्मक कार्यों का भी निरीक्षण के अलावा आमसभा, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आदि कार्यक्रम प्रस्तावित है। आमसभा के दौरान जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं, टोला सेवक, विकास मित्र, आदि भाग लेंगे। इसमें राज्य में शराब बंदी अभियान, दहेज उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्ति अभियान से संबंधित बातें रखी जाएगी। साथ ही सभा में ही जिले के विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा के मद्देनजर जिले के चार गांव का चयन मुख्यमंत्री का गांव भ्रमण कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। इसमें एक गांव बभनी भी है। मौके पर जिला पदाधिकारी के साथ उपविकास आयुक्त मुकेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी क्युम अंसारी, बीडीओ ज्योती गामी, अंचलाधिकारी ध्रुव कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) संजीव कुमार सुमन, मुखिया माणिक कुमार ¨सह, सरपंच राजेश कुमार झा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post Bottom Ad

Pages