संपादक: आर.के.झा- बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति प्रोफेसर डॉ. अवध किशोर राय ने श्रीमती कमाल देवी जैन स्मृति पुरस्कार के लिए जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने अमेरिका प्रवास से कुलपति ने डॉ. शेखर को फोन कर बधाई दी। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी
भावनाएँ व्यक्त की हैं। कुलपति ने फेसबुक पर लिखा है कि "शुभकामनाएं। आपकी टोपी पर और पंख लगें!" उन्होंने वाट्सप ग्रुप मीडिया बीएनएमयू में लिखा, " यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गौरब की बात है कि हमारे शिक्षक को अखिल भारतीयदर्शन परिषद् जैसी राष्ट्रीय संस्था से पुरस्कार मिला है। हम अपनी ओर से और विश्वविद्यालय की ओर से उनकी सफलता एवं उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। सभी युवा शिक्षक शिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में सफल हों।"
डॉ. शेखर ने बधाई संदेश के लिए कुलपति महोदय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि "उनकी सभी उपलब्धियाँ कुलपति एवं अन्य गुरूजनों के आशीर्वाद का फल है। वे अपने गुरूजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों की अपेक्षाओं पर खङा उतरने का प्रयास करेंगे।"