बिहार पुलिस में पर्चा लीक के चर्चा के बीच सिपाही बहाली की लिखित परीक्षा की पहली पाली समाप्त हो चुकी है। परीक्षा के दौरान 12 मुन्ना भाई पकड़े गये हैं। इससे पहले जहानाबाद जिले में प्रश्नपत्र के साथ 14 लोगों को पकड़े जाने की बात सामने आयी थी। हालांकि, प्रश्न पत्र लीक होने की पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल मुख्यालय के परीक्षा केंद्र शारदा ब्रजराज हाई स्कूल की कक्षा नंबर 6 से भूपेंद्र कुमार की जगह परीक्षा दे रहे मिथलेश कुमार को पकड़ा गया। वहीं, मोहनिया पुलिस ने शनिवार की देर रात होटल में छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार की है। परीक्षा से संबंध के संदेह होने पर इनसे पूछताछ की जा रही है।
रोहतास जिले में आयोजित बिहार पुलिस भर्ती का लिखित परीक्षा में स्कॉलर बनकर सासाराम जा रहे छह मुन्ना भाई सहित एक गाड़ी चालक को बिहटा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लग्जरी गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास बिहार पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र का स्कैन किया गया आई कार्ड और मोबाइल बरामद किया गया ।पुलिस अनुसंधान करते हुए मुख्य सरगना की गिरफ्तारी में जुट गई है।
अररिया जिले से भी सिपाही भर्ती परीक्षा में दो को पुलिस ने पकड़ा है। दोनो दूसरे के बदले परीक्षा देने आए थे।
वहीं, नालंदा जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे के बदले परीक्षा देते एक मुन्ना भाई गिरफ्तार किया गया है। बिहार शरीफ के सदर आलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल से गिरफ्तारी हुई है।
वहीं, नालंदा जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे के बदले परीक्षा देते एक मुन्ना भाई गिरफ्तार किया गया है। बिहार शरीफ के सदर आलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल से गिरफ्तारी हुई है।
सहरसा जिले में भी सिपाही भर्ती परीक्षा में दो फिंगरप्रिट वाला पकड़ाया गया है। एक अभ्यर्थी जिला स्कूल से फिंगरप्रिंट वाला पकड़ा गया है। दूसरा मनोहर स्कूल सहरसा से पकड़ा गया है।
विदित हो कि सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को राज्यभर में 1300 से भी अधिक परीक्षा केंद्रों पर हो रही है। परीक्षा में 11 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चलेगी। इसी तरह आगामी 22 अक्टूबर को यह परीक्षा में एक ही पाली में होगी। जो सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चलेगी।