क्या सच में आज भी यहाँ रखा हुआ है रावण का शव, नहीं हो पाया था अंतिम संस्कार - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 30 सितंबर 2017

क्या सच में आज भी यहाँ रखा हुआ है रावण का शव, नहीं हो पाया था अंतिम संस्कार

श्रीलंका और रामायण लेकर एक ताजा रिसर्च आई है जिसमें करीब 50 ऐसे स्थानों को खोज निकाले का दावा किया गया है जिनका संबंध रामायण से है। इसी शोध में दावा किया गया है कि एक पहाड़ी में बनी गुफा में आज भी रावण का शव सुरक्षित है।
वैसे तो हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोग ऐसा मानते हैं कि रामायण और भगवान राम से जूड़ी कई चिन्ह और सबूत आज भी श्रीलंका में मौजूद हैं। नवरात्र पूरे होने के बाद शनिवार को दशहरा मनाया जाएगा।
प्राचीन मान्यता है कि नवरात्र 10वें दिन ही भगवान राम ने रावण का वध किया था। लेकिन रावण के शव का क्या हुआ था यह अब रहस्य बन गया है। बाल्मीक रामायण में तो कहा गया है कि रावण की मौत के बाद विभाषण लंका का राजा बना और फिर राजा बनने के बाद अपने सभी परिजनों का अंतिम संस्कार आदि कराया था। लेकिन अब जो रिसर्च आई है वह कुछ अलग है।  सोने से लदा रावण का कंकाल रिसर्च में कहा गया है कि श्रीलंका में रैगला के जंगलो में एक चट्टान नुमा पहाड़ी है। इस पहाड़ी में एक गुफा है और गुफा में रावण का शव आज भी सुरक्षित रखा है। यह शोध श्रीलंका के रामायण रिसर्च सेंटर और पर्यटन विभाग ने मिलकर ऐसी शोध की है।
शोध में दावा किया गया है कि इसी गुफा में जाकर रावण तपस्या किया करता था। दावा है कि रैगला पहाड़ी मे आठ हजार फुट की ऊंचाई पर यह गुफा बनी है जहां रावण का शव रखा गया है।

Post Bottom Ad

Pages