BNMU:"प्रो.(डॉ.)अबुल फजल बने यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी के एचओडी"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

BNMU:"प्रो.(डॉ.)अबुल फजल बने यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी के एचओडी"...

मधेपुरा/बिहार: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू), मधेपुरा के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी
 में प्रो.(डॉ.) मो. अबुल फजल को एचओडी नियुक्त किया गया है। इस बाबत कुलसचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कुलपति प्रो बीएस झा के आदेश पर अधिसूचना जारी कर दी है।
 जारी अधिसूचना के मुताबिक यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी में प्रोफेसर कोटि में प्रोन्नति के पश्चात वरिष्ठतम शिक्षक के रुप में प्रो. (डॉ.) अबुल फजल के उपलब्ध रहने एवं विभिन्न समितियों में एचओडी के रुप में प्रोफेसर कोटि के शिक्षक की अनिवार्यता को दृष्टिगत रखते हुए श्री संग्राम सिंह, एचओडी, यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी के दायित्व से मुक्त करते हुए बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 (अ‌द्यावधि संशोधित) की धारा 26 (6) (II) तथा राज्यपाल सचिवालय, बिहार, पटना के पत्रांक- BSU-26/2008-2155/GS (I), दिनांक 30.06.2008 के आलोक में प्रो. (डॉ.) अबुल फजल को अधिनियम के प्रावधानानुसार बॉटनी सब्जेक्ट के चक्रानुक्रम से तीन वर्षों के लिए अथवां सेवानिवृति की तिथि, जो पहले हो, के लिए यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी, शैक्षणिक परिसर, बीएनएमयू, मधेपुरा का एचओडी तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया जाता है।
मालूम हो कि प्रो. (डॉ.) मो. अबुल फजल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिहार से प्राप्त की तथा उच्च शिक्षा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, (यूपी) से हासिल की। वर्ष 2003 में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना के माध्यम से अस्सिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर उनकी नियुक्ति हुई। उनकी पहली पदस्थापना गोरेलाल मेहता कॉलेज(जीएलएम), बनमनखी(पूर्णिया) में हुई थी।
शैक्षणिक दायित्वों के साथ-साथ प्रो. (डॉ.) मो. अबुल फजल वर्ष 2018 से बीएनएमयू की क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक के रूप में भी कार्यरत हैं। इस दायित्व के तहत वे विश्वविद्यालय में खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी के एचओडी के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी से विभाग में शिक्षण, शोध एवं अकादमिक गतिविधियों को और सुदृढ़ बनाने की उम्मीद है।
प्रो.फजल को  एचओडी बनने पर विभाग के पूर्व हेड डॉ. संग्राम सिंह, जूलॉजी हेड  प्रो.(डॉ.)नरेंद्र श्रीवास्तव, केमिस्ट्री हेड प्रो.(डॉ.) नरेश कुमार, प्रो. अजय कुमार दास, हिस्ट्री हेड डॉ. इम्तियाज अंजुम, डॉ. पंचानन मिश्र, डॉ. जैनेन्द्र कुमार, डॉ. राखी भारती, डॉ. अक्षि त्यागी तथा डॉ. कुमारी निशा ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
 उन सबों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. (डॉ.) मो. अबुल फजल के नेतृत्व में बॉटनी डिपार्टमेंट शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों में नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages