मुरलीगंज/मधेपुरा: जिला सांख्यिकी पदाधिकारी(डीएसओ) के निर्देश पर मुरलीगंज ब्लॉक के मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सूची एवं उनसे संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग को ससमय भेजने हेतु दर्जनों एएसवी ने बीडीओ गोपाल कृषण एवं बीएसओ कृष्णकांत चौधरी से मुलाकात कर डेटा भेजने का आग्रह लगातार कई दिनों से करने के बाद गुरुवार को 45 मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक(एएसवी) की सूची जिला सांख्यिकी कार्यालय मधेपुरा को भेज दी गई।
इस बाबत बीएसओ कृष्णकांत चौधरी ने बताया कि मुरलीगंज ब्लॉक एवं नगर पंचायत मुरलीगंज के कुल 45 एएसवी की सूची बीडीओ गोपाल कृष्णन के हस्ताक्षर से जिला सांख्यिकी कार्यालय(डीएसओ) को भेज दी गई है।
बीडीओ द्वारा सूची भेजने पर मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक(एएसवी) ने खुशी/प्रशंसा व्यक्त की है।
मालूम हो कि 17 सितम्बर 2026 को अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय (योजना एवं विकास विभाग) बिहार सरकार के निर्देशक डॉ. नुरुल हक सिवानी ने राज्य के सभी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी(डीएसओ) को पत्र भेजकर मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक(एएसवी) द्वारा प्राप्त किये गये प्रशिक्षण एवं किये गये कार्य से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।
उक्त पत्र के आलोक में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी(डीएसओ) की ओर से मुरलीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारियों(बीडीओ) को निर्देशित किया गया था कि उनके प्रखंड में कार्यरत अथवा पूर्व में कार्य कर चुके प्रशिक्षित सांख्यिकी स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण, किए गए कार्य तथा भुगतान आदि से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।
इसी क्रम में बीते मंगलवार को मुरलीगंज प्रखंड के दर्जनों मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक(एएसवी) प्रखंड कार्यालय पहुँचे और आवश्यक विवरण से संबंधित सूची जिला
सांख्यिकी कार्यालय भेजने का विनम्र आग्रह किया था।
इस संबंध में दर्जनों मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक(एएसवी) ने एक स्वर कहा कि वर्ष 2012-13 में मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों के रूप में उन्होंने आर्थिक गणना का कार्य किया था। इसके लिए एएसवी को कला भवन मुरलीगंज में प्रशिक्षण भी दिया गया था। आर्थिक जनगणना एवं जन्म प्रमाण पत्र का कार्य पूरा होने के बाद मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों (एएसवी) के पैनल एवं उनके भविष्य में कार्य को लेकर मामला लंबे समय तक विभाग में लंबित रहा।
सबों ने एक स्वर बताया कि मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक(एएसवी) समय-समय पर अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष रखते रहे हैं।
हाल के दिनों में सांख्यिकी विभाग के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा मामले की संचिका गंभीरता से देखने के बाद मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों(एएसवी) का विस्तृत ब्योरा मांगो गया है। इसके तहत स्वयंसेवकों द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण, किए गए कार्य, कार्य की अवधि तथा भुगतान सहित अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराने को कहा गया है।
अब इन आंकड़ों(डेटा) के आधार पर विभागीय स्तर पर आगे की प्रक्रिया की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं मौके पर मौजूद मिथिलेश कुमार, सारंग तनय, सौरभ कुमार, गुणानंद कुमार, अजित कुमार, सुमन कुमार, जितेंद्र साह, संजीव कुमार, मनीष कुमार, सतीश कुमार, विक्रम कुमार, राजीव कुमार, मनीष कुमार आदि मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों (एएसवी) का कहना है कि लंबे समय से लंबित इस मामले में विभाग की ओर से दोबारा जानकारी मांगे जाने से उन लोगों में उम्मीद की किरण जगी है। एएसवी को अब विभाग की ओर से आगे लिए जाने वाले निर्णय का बेसब्री से इंतजार है।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें