● Dr. Sarang Tanay@BNMU...
मधेपुरा/बिहार: बीएनएमयू के परीक्षा विभाग ने परीक्षा को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों के लिए सख्त निर्देश जारी किया है।
नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक प्रो अरुण कुमार झा द्वारा जारी अधिसूचना में केंद्राधीक्षकों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। जारी निर्देश के अनुसार प्रत्येक 25 स्टूडेंट्स पर एक वीक्षक (इनविजिलेटर) की नियुक्ति अनिवार्य होगी।
इसके अलावा आवश्यकता के अनुसार सहायक कर्मियों की भी तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रत्येक सीटिंग/पाली में उपस्थित एवं अनुपस्थित स्टूडेंट्स की सूची भेजना अनिवार्य होगा। प्रश्न पत्रों की सुरक्षित रख-रखाव की पूरी जिम्मेदारी केंद्राधीक्षक की होगी, प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले केंद्राधीक्षक या नामित अधिकारी की मौजूदगी
में ही खोले जायेंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्न पत्रों का विवरण मुख्यालय को भेजना होगा. साथ ही, परीक्षा समाप्ति के आठ दिनों के भीतर जियो-टैग्ड फोटो के अनुरूप बिल एवं विपत्र भी जमा करना अनिवार्य किया गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता की पूरी जिम्मेदारी केंद्राधीक्षक की होगी।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें