"सभी धर्मो के लोगों को भाईचारे के साथ रहने की दुआ की"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 7 मार्च 2026

"सभी धर्मो के लोगों को भाईचारे के साथ रहने की दुआ की"...

सहरसा/बिहार: रमजान के 16वें रोजे पर सहरसा बस्ती वार्ड स्थित नई मस्जिद में तरावीह में कुरान मुकम्मल हुआ, जो कि रमजान माह के चांद रात से शुरू होती है। इस  मौके पर हाफिज मो. शहबाज साहब, हाफिज मो. इमदाद साहब, मस्जिद के इमाम मो. जाहिद साहब,   मुअज्जिन जनाब मो. सोहेल बाबू, पूर्व मुअज्जिन जनाब मो. इशहाक साहब को मस्जिद कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। 
जिसमें मस्जिद के सदर जनाब मो. आलमीन साहब, सेक्रेटरी जनाब मो. हिफाजत हुसैन साहब, खजांची जनाब मो. अब्दुल्ला साहब के द्वारा एवं पूरे आवाम के सामने नवाजा गया। 
मस्जिद के सेक्रेटरी जनाब मो. हिफाजत हुसैन साहब द्वारा मस्जिद में आए हुए नमाजियों को इस पाक महीने में रोजा और पांच वक्त जमात के साथ मस्जिद में नमाज अदा करने की गुजारिश की गई, और सदका, खैरात और जकात करने का गुजारिश किया गया। इसका जो असल हकदार है उन तक पहुंचाने की अपील की गई। नमाज के आखिर में मुल्क हिंदुस्तान में सभी धर्मो के लोगों को अमन चैन और सुकून से भाईचारे के साथ रहने के लिए दुआ किया गया। सभी धर्मो के त्यौहारों को मिल जुल कर मनाने की अपील की गई। मस्जिद कमेटी के द्वारा सभी लोगों को ईद के अग्रिम बधाई दी गई। इस मौके पर मो. अहमद हुसैन, मो. इबादत हुसैन साहब, मो. इस्माइल साहब, जफर प्यामी साहब, फैजूम साहब, इदरीश साहब, मास्टर मुकीम साहब,  मास्टर गोहर बाबू, रब्बानी साहब, बादूज्जमा साहब, मो कलाम साहब, जब्बार साहब, मो सलीम, मो. फुलहसन, मो. जब्बार के साथ साथ न्यू मस्जिद हल्के के गणमान्य  लोग मौजूद रहे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages