मधेपुरा:"साक्षरता अभियान में अहम योगदान हेतु प्रो. सच्चिदानंद यादव हुए सम्मानित"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 10 मार्च 2026

मधेपुरा:"साक्षरता अभियान में अहम योगदान हेतु प्रो. सच्चिदानंद यादव हुए सम्मानित"...

मधेपुरा/बिहार: शहर के टीपी कॉलेज में श्यामप्रिया सेंटर फॉर सोशल हारमनी, टेंगराहा एक सम्मान समारोह का आयोजन कर वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी प्रो. सच्चिदानंद यादव को वर्ष 2025 के लिए प्रथम श्यामप्रिया सम्मान से सम्मानित किया गया। 
मंच के अध्यक्ष प्रो. श्यामल किशोर यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान प्रो. सच्चिदानंद यादव का उनके जीवन पर्यंत सामाजिक प्रतिबद्धता, लोक-जागरण और शिक्षा के माध्यम से समाज में समरसता स्थापित करने के उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। समाजसेवी और शिक्षाविद् प्रो. श्यामल किशोर यादव एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मान स्वरूप रजत सम्मान पदक और शॉल भेंट कर किया गया। बीएनएमयू के पूर्व कुलपति प्रो आरकेपी रमन ने कहा कि प्रो सच्चिदानंद यादव उनके गुरु और प्रेरणास्रोत्र रहे हैं। उनका सम्मान उनके लिए भी गर्व का विषय है, क्योंकि छात्र जीवन में उनकी प्रेरणा से ही मुकाम हासिल की। प्रो श्यामल किशोर यादव ने अपने लिखित संदेश में कहा कि श्यामप्रिया सम्मान की स्थापना पिछले वर्ष टेंगराहा स्थित श्यामप्रिया सेंटर फॉर सोशल हारमनी द्वारा की गई थी। यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को समर्पित है जिन्होंने अपने जीवन को समाज में विविधता, समावेशन और सामाजिक न्याय के मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित किया है। 
समारोह में टी पी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव,डीएसडब्लू प्रो. अशोक कुमार, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत यादव,  साहित्यकार प्रो विनय कुमार चौधरी, पूर्व सीसीडीसी प्रो अमोल राय, भूपेंद्र विचार मंच के सचिव परमेश्वरी प्रसाद यादव, समाजशास्त्री डॉ आलोक कुमार, मुरलीधर, गणेश मानव सहित अन्य वक्ताओं ने प्रो. यादव के कार्यों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की उनकी दृष्टि आज भी समाज के लिए प्रेरणा है।  कार्यक्रम का संचालन आजाद पुस्तकालय के सचिव डॉ. हर्षबर्धन राठौर ने किया।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages