मधेपुरा/बिहार: जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मधेपुरा में श्रृंगी ऋषि सेवा फाउन्डेशन के रक्तवीर छात्र नेता सह मर्चेंट नेवी प्रशांत कुमार ने रक्तदान कर मानवता की मिशाल पेश किया।
मधेपुरा के चंद्रा इमरजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कैंसर से पीड़ित पेशेंट के लिए रक्तदान किया l
उन्होंने कहा कि इंसान रक्तदान करने से जो डरते हैं उन्हें डरना नहीं चाहिए, बल्कि हम सभी को आगे आकर समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है बल्कि रक्तदान करने से शरीर को फायदा ही पहुंचता है l
मौके पर श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य संतोष यादव, छात्र जाप बीएनएमयू मधेपुरा के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील कुमार, आशीष यदुवंशी, आनंद शंकर आदि मौजूद रहे।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें