शुक्रवार को जिले के नौहट्टा थाना पुलिस पदाधिकारी द्वारा थाना क्षेत्र के चंद्रायान गांव निवासी चार आरोपियों के घर इश्तेहार तामिला चिपकाया गया। जिनकी गिरफ्तारी नहीं होने या उनके द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किए जाने के बाद उनके घर की कुर्की - जब्ती की भी प्रक्रिया की जा सकती है।
एसपी हिमांशु ने बताया कि स्थानीय व्यवहार न्यायालय में दर्ज नालसी वाद संख्या - 594/2008 में निर्गत इश्तेहार में फरार चल रहे प्राथमिक के कुल 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी अब तक संपन्न नहीं हुई थी। उक्त सभी आरोपी व्यवहार न्यायालय में भी आत्मसमर्पण नहीं किया था। ऐसे में शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ निर्गत इश्तेहार को उनके घर पर चिपकाए गए है। जिनमें व्यवहार न्यायालय द्वारा फरार प्राथमिकी के अभियुक्त जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के चंद्रायन गांव निवासी स्व रौदी शाह के पुत्र किशोरी शाह , किशोरी शाह की पत्नी कुलो देवी , किशोरी शाह के पुत्र साजन कुमार और किशोरी शाह के दूसरे पुत्र सत्यनारायण शाह के घर पर इश्तेहार चिपकाई गई है। सभी चारों आरोपी अब तक पुलिस पकड़ में नहीं आए हैं और न ही उन्होंने न्यायालय में ही आत्मसमर्पण किया है। इसके बावजूद भी अगर वे लोग या तो न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं या पुलिस द्वारा गिरफ्त में नहीं लिए जाते हैं तो उनके घर की कुर्की - जब्ती भी की जा सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें