BNMU:"परिसम्पदा पदाधिकारी बने डॉ शंकर कुमार मिश्र"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 27 जनवरी 2024

BNMU:"परिसम्पदा पदाधिकारी बने डॉ शंकर कुमार मिश्र"...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: टीपी कॉलेज, मधेपुरा में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने शनिवार को बीएनएमयू का परिसंपदा पदाधिकारी के रूप में योगदान दिया।‌ इस अवसर पर  प्रॉक्टर डॉ. बी. एन. विवेका, विकास पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद अद्री, उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर आदि उपस्थित थे।
उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि डॉ. मिश्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी), पटना की अनुसंशा के आलोक में जुलाई 2017 में विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया है। इसके कुछ महिनों बाद ही उनको तत्कालीन कुलपति प्रो. अवध किशोर राय ने उन्हें संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी थी।
उन्होंने बताया कि संप्रति डॉ. मिश्रा टीपी कॉलेज में प्रतिनियोजित हैं और मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। इनकी चार पुस्तकें और दर्जनों आलेख भी प्रकाशित हैं। इनके निदेशन में चार शोधार्थी पीएचडी उपाधि हेतु शोध कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जून 2023 में डॉ. गजेन्द्र कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद प्रॉक्टर डॉ. बी. एन. विवेका को परिसंपदा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।‌ लेकिन इधर डॉ. विवेका ने  प्रॉक्टर के पद पर कार्य व्यस्तता के कारण परिसंपदा पदाधिकारी के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया था।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages