BNMU:"डॉ. नवीन कुमार बने डीएसडब्लू"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 3 जनवरी 2024

BNMU:"डॉ. नवीन कुमार बने डीएसडब्लू"...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: बीएनएमयू के विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग के एचओडी  प्रो.(डॉ.) नवीन कुमार ने बुधवार को अध्यक्ष, छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) के रूप में योगदान दिया। उन्होंने सेवानिवृत्ति डीएसडब्ल्यू प्रो.डॉ. राजकुमार सिंह का स्थान लिया है।
उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि डॉ. कुमार विश्वविद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षकों में एक हैं। उन्होंने सर्वप्रथम 11 नवंबर, 1985 को कॉमर्स कॉलेज, मधेपुरा में व्याख्याता (भौतिकी) के रूप में योगदान दिया था। वे 30 नवंबर, 1998 से एसोसिएट प्रोफेसर एवं 30 दिसंबर, 2007 से प्रोफेसर हैं। 
उन्होंने बताया कि डॉ. कुमार ने काफी लम्बे समय (2016-2021) तक परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। 
वे अगस्त 2021 से विश्वविद्यालय भौतिकी  विभागाध्यक्ष और जनवरी 2022 से  सांइस डीन के दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर, बीएनमुस्टा के महासचिव डॉ. नरेश कुमार, उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर, कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव, कनीय अभियंता रीतेश प्रकाश आदि उपस्थित थे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages