● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में जंतु विज्ञान विभाग के सेवानिवृत विभागाध्यक्ष एवं पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. विमलेन्दु शेखर झा भूपेंद्र मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के नए कुलपति बनाए गए हैं।
इस बावत राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के आदेशानुसार मंगलवार को राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना को सचिवालय, राजभवन, पटना की अधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रकाशित कर दिया गया है।
अधिसूचना के अनुसार इनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों का होगा।
प्रो. झा बीएनएमयू के 27वें कुलपति होंगे।
वे प्रो. राजनाथ यादव (पूर्णिया) का स्थान लेंगे, जो 21 सितंबर, 2023 से बीएनएमयू के कुलपति के प्रभार में हैं। इसके पूर्व 21 सितंबर, 2021 से 20 सितंबर, 2023 तक प्रो. आर. के. पी. रमण स्थायी कुलपति रहे।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें