BNMU कैम्पस:"वीसी डॉ.राजनाथ यादव ने शिक्षक प्रतिनिधियों से किया संवाद"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 16 अक्टूबर 2023

BNMU कैम्पस:"वीसी डॉ.राजनाथ यादव ने शिक्षक प्रतिनिधियों से किया संवाद"...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) राजनाथ यादव ने सोमवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों से अपने वेश्म में संवाद किया। 
प्रतिनिधियों ने एक स्वर में मांग की कि सभी शिक्षकों को जून-2023 से बकाया वेतन का भुगतान किया जाए। 
कुलपति ने कहा कि सभी शिक्षकों की मांगें जायज है। वे शिक्षकों की सभी समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर हैं। बकाया वेतन के भुगतान हेतु शिक्षा विभाग, बिहार सरकार से वार्ता हुई है। आशा है कि शीघ्र ही वेतन का भुगतान‌ होगा।
इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रसाद सिंह, महासचिव  प्रो. अशोक कुमार, उपाध्यक्ष प्रो. देव नारायण साह, संयुक्त सचिव डॉ. अरविंद कुमार सिंह, सीनेट सदस्य डॉ. अरविन्द कुमार, साइकोलॉजी हेड डॉ.एम. आई. रहमान, डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. बी. के. दयाल, डॉ. अबुल फजल, डॉ. पी. एन. पीयूष, डॉ. सुनील कुमार यादव, डॉ. संजीव कुमार झा आदि शामिल थे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages