मधेपुरा:"वॉक फॉर फ्रीडम कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023

मधेपुरा:"वॉक फॉर फ्रीडम कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे"...

मधेपुरा/बिहार: द मूवमेंट इंडिया' (विजन रेस्क्यू की स्वयंसेवी शाखा) और न्याय नेटवर्क सहयोगी संस्था जस्टिस वेंचर्स इंडिया के तत्वावधान में शनिवार को  वॉक फॉर फ्रीडम-2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 
टीपी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.के.पी. यादव एवं दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि पदयात्रा रूट टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा के प्रांगण से होकर बस स्टैंड चौराहा के गोल चक्कर होते हुए टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा के प्रांगण में ही खत्म होगी। 
तदुपरांत प्रमाण पत्र वितरण समारोह होगा। 
इसमें मुख्य रूप से विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार, डीएसपी अमरकांत चौबे, अधीक्षक सतीश कुमार, भगवानजी पाठक एवं न्याय नेटवर्क के मो. जाहिद हुसैन सहित इसमें जिला प्रशासन के पदाधिकारी, पारा विधिक स्वयंसेवक,  स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी एवं आम लोग भाग लेंगे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages