मधेपुरा:"भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था ने प्रांगण रंगमंच की पहचान को बढ़ाया है: डॉ.पूनम यादव"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 22 जुलाई 2023

मधेपुरा:"भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था ने प्रांगण रंगमंच की पहचान को बढ़ाया है: डॉ.पूनम यादव"...

मधेपुरा/बिहार: "प्रांगण रंगमंच" मधेपुरा की अनुषांगिक इकाई 'प्रांगण रसोई' द्वारा शनिवार को बड़ी दुर्गा स्थान में भंडारा का आयोजन किया गया। प्रांगण रसोई द्वारा बनाए गए व्यंजन का बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन किया।
 प्रांगण रसोई में मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा की प्रधानाचार्य डॉ. पूनम यादव ने कहा कि भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था ने प्रांगण रंगमंच की पहचान को बढ़ाया है।
इस तरह के आयोजन से सामाजिक सद्भाव मजबूत होता है। साथ ही सभी तरह के लोग माता मंदिर के सामने भोजन कर अपने को धन्य होते हैं। 
लायंस क्लब के सचिव नेत्र  रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार ने कहा कि प्रांगण रसोई ने सामाजिक सद्भाव का पैगाम दिया है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में संस्था के सदस्य काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रांगण रसोई के माध्यम से सेवा का भाव जागृत होता है। 
 समाजसेवी ओम श्रीवास्तव ने कहा कि कला संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी बढ़चढ़ हिस्सा ले रही है। ऐसे कार्यक्रम में युवाओं की सक्रियता लोगों के लिए प्रेरणा दायक है। 
प्रांगण रंगमंच के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार परमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रसोई समिति के प्रभारी विक्की विनायक, अक्षय कुमार,व  मुन्ना कुमार ने बताया कि यह आयोजन  आम लोगों की भागीदारी से शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। 
सचिव अमित आनंद, संस्थापक सदस्य दिलखुश कुमार, व बबलू कुमार ने कहा कि प्रांगण रसोई से दूसरे जिले के भी गणमान्य लोग इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं।
 उन्होंने बताया कि 29 जुलाई 2023 को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व सचिव सह लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद यादव द्वारा भंडारा का आयोजन किया जाएगा
 05  अगस्त 2023 को आईआईटी जबलपुर के डायरेक्टर प्रो.(डॉ.) भारतेंदु कुमार सिंह द्वारा सहयोग किया जाएगा। 
मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages