BNMU कैम्पस:"डॉ. गजेन्द्र कुमार को मिला परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023

BNMU कैम्पस:"डॉ. गजेन्द्र कुमार को मिला परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार"...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो.आर.पी. राजेश के आकस्मिक निधन के बाद महाविद्यालय निरीक्षक (कला एवं वाणिज्य) डॉ. गजेन्द्र कुमार को अगले आदेश/नियमित नियुक्ति होने तक परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है। 
उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि कुलपति प्रो.(डॉ) आर.के.पी.रमण के आदेशानुसार कुलसचिव प्रो.(डॉ) मिहिर कुमार ठाकुर ने गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है।
मालूम हो कि विगत रविवार की रात्रि को परीक्षा नियंत्रक प्रो आर पी राजेश के आकस्मिक निधन होने से सम्पूर्ण बीएनएमयू परिवार मर्माहत है। 
दो-तीन दिनों से परीक्षा विभाग का दैनिक कार्य ठप है।
अब डॉ गजेंद्र कुमार को परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार मिलने से दैनिक कार्यों में गति आयेगी।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages