मधेपुरा: "अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे डॉ सुधांशु शेखर"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 29 जनवरी 2023

मधेपुरा: "अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे डॉ सुधांशु शेखर"...

मधेपुरा/बिहार: पर्यटन विभाग, बिहार सरकार, पटना और जिला प्रशासन, गया के संयुक्त तत्वावधान में बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) के सहयोग से 27 से 29 जनवरी, 2023 तक त्रिदिवसीय वार्षिक बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
 इसके अंतर्गत महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र, बोधगया में 29 जनवरी (रविवार) को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक 'प्राचीन ज्ञान (बौद्ध धर्म) और आधुनिक समस्याएं' विषयक एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन सुनिश्चित है। इसमें भाग लेने के लिए बीएनएमयू, मधेपुरा अंतर्गत टीपी कॉलेज, मधेपुरा में स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के एचओडी डॉ. सुधांशु शेखर को भी आमंत्रित किया गया है। 
डॉ. शेखर ने बताया कि उन्हें संगोष्ठी के समन्वयक सह बीटीएमसी के सचिव एन. दोरजी, आईएएस (सेवानिवृत्त) द्वारा प्रेषित पत्र प्राप्त हो चुका है और इसके आलोक में प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव एवं कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर की अनुमति भी प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि इसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।  इनमें मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर की पूर्व प्रति कुलपति प्रो. कुसुम कुमारी, पटना विश्वविद्यालय, पटना में दर्शनशास्त्र विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के डॉ. श्यामल किशोर, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह,  के नाम शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages