● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालू नगर,मधेपुरा मुख्यालय और विभिन्न कार्यालयों में गुरुवार को 74वां गणतंत्र दिवस समारोह-2023 के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न होगा।
विश्वविद्यालय का मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम पू.10:30 बजे दीक्षा स्थल, कुलपति कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। जहां कुलपति प्रो.( डॉ.)आर.के.पी.रमण झंडोत्तोलन करेंगे, और सभा को संबोधित भी करेंगे।
इसके पू. 10 : 05 बजे कुलपति द्वारा आवासीय कार्यालय परिसर में भी झंडोत्तोलन किया जाएगा।
नॉर्थ कैंपस स्थित प्रशासनिक भवन में पू.11:15 बजे पीवीसी डॉ. आभा सिंह द्वारा और साइंस ब्लॉक के "तिरंगा पार्क" में पू. 11 : 45 बजे बीएनमुस्टा के महासचिव डॉ नरेश कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा।
वहीं टीपी कॉलेज, मधेपुरा में पू. 08:30 बजे प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ कैलाश प्रसाद यादव एवं केपी कॉलेज मुरलीगंज(मधेपुरा) में प्रधानाचार्य डॉ जवाहर पासवान द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें