ब्रेकिंग न्यूज़:"बीएड फाइनल ईयर की प्रैक्टिकल एग्जाम 30 एवं 31 जुलाई को,सेन्टर लिस्ट जारी"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 25 जुलाई 2022

ब्रेकिंग न्यूज़:"बीएड फाइनल ईयर की प्रैक्टिकल एग्जाम 30 एवं 31 जुलाई को,सेन्टर लिस्ट जारी"...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय,मधेपुरा के परीक्षा विभाग ने बीएड फाइनल ईयर एग्जाम-2022 (सेशन 2020-22) के प्रैक्टिकल एग्जाम की तिथि एवं सभी बीएड कॉलेजों की सूची जारी कर दी है।
बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो आर पी राजेश ने बताया कि बीएड फाइनल ईयर एग्जाम-2022, सेशन 2020-22 की थियोरेटिकल परीक्षा 7 जुलाई 2022 को समाप्त हो गई।
उन्होंने बताया कि बीएड फाइनल ईयर  सेशन 2020-22 की प्रैक्टिकल एग्जाम 30 एवं 31 जुलाई 2022 को संबंधित/अटैच बीएड कॉलेजों में होगा।
टीपी कॉलेज ,पीएस कॉलेज मधेपुरा, आर जे एम कॉलेज सहरसा, सहित पूरे 12 बीएड कॉलेजों/संस्थानों में प्रैक्टिकल एग्जाम 30 एवं 31 जुलाई 2022 को आयोजित होगी।
आर एम कॉलेज सहरसा के बीएड स्टूडेंट्स का प्रैक्टिकल एग्जाम एमएलटी कॉलेज सहरसा में होगा।
उक्त आशय की जानकारी कुलपति डॉ आर के पी रमण के आदेश से परीक्षा नियंत्रक प्रो आर पी राजेश ने दी।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages