UPSC रिजल्ट:"6 साल बाद UPSC में गर्ल बनी टॉपर"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 1 जून 2022

UPSC रिजल्ट:"6 साल बाद UPSC में गर्ल बनी टॉपर"...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: सबसे कठिन और महत्वपूर्ण यूपीएससी(UPSC)  की परीक्षा में इस बार लड़कियों की शानदार प्रदर्शन और बिहारीगंज (मधेपुरा) की बेटी अंकिता अग्रवाल को देश में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर गणमान्य/बुद्धिजीवी लोगों ने बधाई दी है।
 मधेपुरा की समाजसेविका  प्रीति यादव ने लड़कियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस बार यूपीएससी-2021 की परीक्षा में महिलाओं की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन यह साबित कर दिया की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में महिला अब पुरुष से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपीएससी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में महिलाओं ने परचम लहरा कर अपनी काबिलीयत का परिचय देकर दुनियां को नया संदेश देने की काम की है,जो काबिले तारीफ है। यूपीएससी की परीक्षा में देश भर में द्वितीय स्थान पर रही अंकिता अग्रवाल ने देश भर में मधेपुरा जिले का मान व कद बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि टॉपर रही श्रुति शर्मा,  तीसरे स्थान पर गामिनी सिंगला, चौथे स्थान पर ऐश्वर्य वर्मा सहित अन्य लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए दूसरों के लिए प्रेरणा बनी है। 
मालूम हो कि वर्ष 2016 के बाद पहली बार महिला कैंडिडेट्स ने टॉप किया है। वर्ष 2016 में नंदनी के आर ने टॉप किया था। इस बार टॉप-10 में चार गर्ल्स हैं, जबकि 2020 में 5 गर्ल्स थी। इस बार की टॉपर श्रुति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन और जेएनयू से पीजी की है। 
चार साल के बाद यूपीएससी परीक्षा के रिजल्ट में फाइनल कट ऑफ बढ़ा है।  इस बार जनरल कोटि का फाइनल कट ऑफ 953 रहा। ईडब्ल्यूएस का 916, ओबीसी का 910, एससी का 886, एसटी का 883 कट ऑफ रहा है।
 प्रीति यादव ने सभी सफल कैंडिडेट्स को बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि जो इस बार चूक गए हैं उन्हें से धैर्य बनाये रखते हुए कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करने की अपील की है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages