खेल-खिलाड़ी:"खेल से होता है शारीरिक एवं मानसिक: डॉ. जवाहर पासवान"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 27 अप्रैल 2022

खेल-खिलाड़ी:"खेल से होता है शारीरिक एवं मानसिक: डॉ. जवाहर पासवान"...

मुरलीगंज/मधेपुरा: के.पी. कॉलेज, मुरलीगंज में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल( पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को कॉलेज के प्रधानाचार्य 
 डॉ.जवाहर पासवान ने  खिलाड़ियों से परिचय लेकर वॉलीबॉल फेंककर ईस्ट एंड वेस्ट कॉलेज सहरसा बनाम के पी कॉलेज मुरलीगंज के बीच खेल की शुरुआत किये। 
मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल से छात्रों को शारीरिक ,मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है।
 इसके लिए के पी कॉलेज के साथ-साथ विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में वॉलीबॉल के साथ अन्य खेलों को बढ़ावा एवं खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान किया जाएगा । 
आज दूसरा सेमीफाइनल खेला गया, जिसमें इस्ट एंड वेस्ट सहरसा की टीम 3-0 से जीत हासिल की।  इस अवसर पर श्री महेंद्र मंडल, अलि अहमद मंसूरी ,डॉ रविंद्र कुमार,डा चन्द्रशेखर आजाद, डॉ राजीव जोशी डा सिकंदर कुमार डा विजय पटेल डॉक्टर संजय कुमार डॉक्टर किरण कुमारी ,दीपा कुमारी, प्रीति कुमारी  सुशांत कुमार सिंह समेत सभी शिक्षक कर्मी उपस्थित थे।
 प्रतियोगिता के कमेंटेटर के रूप में सुशांत कुमार सिंह एवं निर्णायक में राजकुमार यादव भूमिका निभाई।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages