BNMU कैम्पस:"यूनिवर्सिटी का प्रोस्पेक्टस होगा प्रकाशित"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 16 सितंबर 2021

BNMU कैम्पस:"यूनिवर्सिटी का प्रोस्पेक्टस होगा प्रकाशित"...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: राजभवन सचिवालय, पटना के निदेशानुसार बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में  हैंडबुक/ प्रोस्पेक्टस का  निर्माण किया जाना है। इसी आलोक में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय,लालू नगर, मधेपुरा में भी हैंडबुक/ प्रोस्पेक्टस का निर्माण किया जाएगा। इस बावत वांछित सूचनाओं के संग्रह किया जाएगा।
इस आशय का निर्णय प्रतिकुलपति(PVC) डाॅ. आभा सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में संपन्न हुई बैठक में लिया गया।
निर्णयानुसार हैंडबुक/ प्रोस्पेक्टस हिंदी या अंग्रेजी किसी एक भाषा में प्रकाशित की जाएगी। इसमें विशेष रूप से वर्ष 2018-2021 तक की सूचनाएँ संकलित की जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालय के विजन एवं मिशन को भी दर्शाया जाएगा। 
मालूम हो कि हैंडबुक/प्रोस्पेक्टस के प्रकाशन से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विश्वविद्यालय से संबंधित आवश्यक सूचनाएँ आसानी से प्राप्त हो सकेगी। यह नैक मूल्यांकन में भी मददगार साबित होगा।
इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू सह विज्ञान डीन प्रो.( डाॅ.) अशोक कुमार यादव, सामाजिक विज्ञान डीन सह पॉलिटिकल साइंस के एचओडी डाॅ. राजकुमार सिंह, मानविकी संकायाध्यक्ष डाॅ. उषा सिन्हा, वाणिज्य संकायाध्यक्ष लम्बोदर झा, निदेशक (शै.) डाॅ. एम. आई. रहमान, निदेशक (आईक्यूएसी) डाॅ. मोहित कुमार घोष,  कुलसचिव सह सदस्य-सचिव डाॅ. मिहिर कुमार ठाकुर एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर उपस्थित थे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages