मधेपुरा: हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया धर्मराज भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव.... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 28 अप्रैल 2021

मधेपुरा: हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया धर्मराज भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव....

मधेपुरा/बिहार: भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव दिवस चैत्र पूर्णिमा के मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। भारी संख्या में कायस्थ समाज के लोग कोरोना महामारी के दौरान अपने-अपने घरों में मौजूद रह पूजन पाठ कर संध्या आरती किया। मधुबनी स्तिथ चित्रगुप्त मन्दिर, पॉलीटेक्निक चौक स्तिथ चित्रगुप्त मन्दिर, के नगर प्रखंड अंतर्गत गोवासी चित्रगुप्त मन्दिर एवं बनमनखी प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर चित्रगुप्त मन्दिर एव धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मोगलिया पुरंदाहा में संध्या आरती कर मनाया गया। प्रत्येक मन्दिरों में चित्रांश महापरिवार के कमोवेश एक या दो सदस्यों ने सोशल डिस्टेंस का पालन कर भाग लिया।
इस मौके पर चित्रांश महापरिवार के संयोजक गौरव सिन्हा ने कायस्थ समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि "राष्ट्र निर्माण में कायस्थ समाज अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। समाज को एक अच्छी सोच देता रहा है। अपने महापुरुषों डा.राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, जयप्रकाश नारायण, जगदीश चन्द्र बसु आदि की याद दिलाते उन्होंने युवा शक्ति का आह्वान किया कि वे देश के विकास में सहायक सिद्ध हों।" 
                               वहीं चित्रांश महापरिवार के सह संयोजक विभूति कुमार, विजय वर्मा एव नंदन कुमार वर्मा ने संयुक्त बयान में बताया कि " इस वर्ष कोविड महामारी के इस भयावहता में कायस्थ समाज के लोगों ने अपने अपने घरों में रह कर ही पूजा पाठ कर भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव दिवस मनाया। उन्होंने यह भी बताया कि पुराणों के अनुसार चित्रगुप्त भगवान सृष्टि रचेता ब्रह्मा जी के द्वारा किया गया ग्यारह हजार वर्षो के तपस्या के दौरान ही आज ही के चैत्र पूर्णिमा के दिन उनकी काया से प्रकट होकर समस्त लोकों के पाप पूण्य का हिसाब संभाल कर सभी जीवों का कल्याण किये। उनके इसी कार्य से उन्हें धर्मराज का उपाधि प्राप्त हुआ।
           मधुबनी स्तिथ चित्रगुप्त मन्दिर में संयोजक गौरव सिन्हा एव सन्नी कुमार सिन्हा, पॉलीटेक्निक चौक स्तिथ चित्रगुप्त मन्दिर में सह मीडिया प्रभारी सत्यम श्रीराम एव मन्दिर कमिटी अध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव एव गुड्डू श्रीवास्तव, के नगर प्रखंड अंतर्गत गोवासी चित्रगुप्त मन्दिर में संगठन के सन्नी श्रीवास्तव एव अमित लाल एवं बनमनखी प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर चित्रगुप्त मन्दिर में अतुल मल्लिक 'अनजान' एव पंकज वर्मा एव धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मोगलिया पुरंदाहा में कोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी सुरज कुमार वर्मा, अमरजीत श्रीवास्तव एव गोलू कुमार वर्मा ने संध्या आरती में भाग लिया। प्रत्येक मन्दिरों में चित्रांश महापरिवार के कमोवेश एक या दो सदस्यों ने सोशल डिस्टेंस का पालन कर भाग लिया।
           वही संगठन के राजेश कुमार कर्ण, रोहित कुमार वर्मा, प्रशान्त कुमार सिन्हा, विवेश श्रीवास्तव, प्रकाश आनन्द, अभिषेक सिन्हा, कमलेश सिन्हा, सुमित श्रीवास्तव आदि ने अपने-अपने घरों में पूजा-अर्चना कर संध्या आरती करके प्रकटोत्सव दिवस मनाया।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages