मधेपुरा। शहर के वार्ड 2 में एक घर से 9 वर्षीय बालक का शव खम्भे से लटका मिला। घटना सोमवार के दोपहर की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने घटना स्थल का जायजा लिया। हैरत इस बात की है कि बालक की हत्या कर शव बांस से टांगा गया है या फिर बालक ने आत्महत्या की है। दोपहर में बालक का शव खम्भे से लटका मिलने की खबर से शहर में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस भी इस घटना का कारण अबतक समझ नहीं पाई है। जबकि मृतक का 12 वर्षीय बड़ा भाई इसे आत्महत्या बता रहा है। हालांकि पुलिस भी फिलहाल इस वारदात को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कर रहे हैं।
मिली जानकारी अनुसार मृतक बालक के माता पिता शिक्षक हैं। माता सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज के विहार गांव में पदस्थापित है तो पिता सहरसा जिले के पतरघट के लक्ष्मीनगर गांव मे पदस्थापित है। घटना के समय मृतक बालक के माता-पिता अपने अपने ड्यूटी पर थे। जबकि मृतक अपने भाई के साथ ही मधेपुरा स्थित मकान मे रह कर फिलहाल पढ़ाई कर रहा था। अचानक दोपहर में हुए इस घटना से लोग हैरत में है।
वहीं घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई 12 वर्षीय मृतक का भाई मानस ने वताया कि वे और छोटा भाई मृतक 9 वर्षीय मानव दोनों घर में साथ ही टीवी देख रहे थे।
दोपहर लगभग 1 बजे मानव घर से बाहर निकला। उन्होंने बताया कि वे टीवी देख रहा था। जब 2 बजे के आसपास उनके मामा घर के बाहर से दरवाजा खोलने की आवाज़ लगाई तब वो निकले। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनका छोटा भाई मानव घर के एक बांस के खम्भे से गर्दन में ररसी के सहारे लटका है। इस दौरान उन्होंने हल्ला किया और तत्काल चाकू से ररसी काट मानव को उतारा। हल्ला करने की आवाज सुन आसपास के लोग भी आये और उनके इलाज के लिए अस्पताल ले गये।
जहां चिकित्सक ने मानव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। जबकि इस घटना की खबर से पूरे शहर के लोग हैरत में है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें