मुआवजा राशि को ले 5 घन्टे तक एनएच जाम कर किया प्रदर्शन, आवागमन ठप - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

मुआवजा राशि को ले 5 घन्टे तक एनएच जाम कर किया प्रदर्शन, आवागमन ठप



मधेपुरा। एनएच 107 मधेपुरा- सहरसा रोड को गणेश स्थान के पास मंगलवार को 5 घंटे तक जाम रहने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। बताया गया कि सोमवार की देर शाम भिरखी पुल के निकट एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने पैदल जा रहे एक मजदूर को ठोकर मार दिया। जिससे गणेश स्थान वार्ड 14 निवासी 44 वर्षीय मजदूर बीरेंद्र सादा की मौत हो गई। सूचना पर देर शाम को पहुंचे पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद शव को सदर अस्पताल भेज दिया। मजदूर की मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित लोगों ने मुआवजा के लिए गणेश स्थान के पास सुबह 8 बजे एनएच जाम कर प्रदर्शन किया। लगभग 4 घंटे बाद बीडीओ और सदर थानाध्यक्ष जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों से बात की। लेकिन जाम कर रहे आक्रोशित लोग पीड़ित परिवार को मुआवजा देने पर अड़े रहे। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई यात्रियों को पैदल ही भीषण ठंड में जाना पड़ा। 

जाम कर रहे लोगों ने बताया कि मृतक बीरेंद्र सादा दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 5 लड़का और लड़की है। उनके परिवार के आय का मात्र एक साधन मृतक ही था। लोग मृतक परिवार को तुरंत मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
जाम की सूचना स्थानीय मुखिया अरविंद यादव के द्वारा सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी आर्य गौतम एवं सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह को दी गई। जाम की सूचना मिलते ही सदर बीडियो एवं सदर थानाध्यक्ष जाम स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता किया एवं तत्काल सहायता राशि 20 हजार का चेक तुरंत देने के साथ आपदा राशि देने के आश्वासन पर 1 बजे जाम समाप्त किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages