अभाविप मधेपुरा में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में निकाला रोड मार्च - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 18 दिसंबर 2019

अभाविप मधेपुरा में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में निकाला रोड मार्च

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मधेपुरा के द्वारा नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में कॉलेज चौक से मेन मार्केट होते हुए कर्पूरी चौक तक रोड मार्च किया गया
 इस अवसर पर विभाग संयोजक अभिषेक यादव जिला संयोजक शशि कुमार यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल का विद्यार्थी परिषद समर्थन करती है।सरकार के द्वारा नागरिकता संशोधन बिल को पारित करने एवं परीक्षित कदम का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है । यह महत्वपूर्ण विधायेक निश्चित रूप से धार्मिक पहचान के आधार पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश में उत्पीड़न का शिकार हुऐ अल्पसंख्यकों की पीड़ाओं को समाप्त करेगा।
अगर तू हिन्दुस्तानी है तो CAB और आने वाला N R C को लेकर तुझे ड़र कैसा और अगर तुझे ड़र है तो फिर तू हिन्दुस्तानी कैसा ।

इस अवसर पर नगर मंत्री आमोद आनंद व नगर सह मंत्री सौरव यादव, ने कहा कि कुछ लोग समाज में भ्रम फैला रहे हैं कि कैब लागू हो जाने से भारत में रह रहे मुसलमान भाइयों को बाहर निकाल दिया जाऐगा जबकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है।

मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीतीश यादव व ऋषभ कुमार व राजू सनातन ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल से बांग्लादेश व अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आऐ हुऐ अल्पसंख्यक  शरणार्थियों को नागरिकता मिलने की बात है लेकिन कुछ लोग समाज को गुमराह करने में लगे हुए।
मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजन यादव, दिलीप कुमार दिल ,राजू कुमार , न्यूटन कुमार रितिक कुमार मनीष कुमार अमित कुमार विश्वजीत पीयूष सागर कुमार अभिनव कुमार पिंटू यादव संतोष कुमार राज प्रिंस कुमार चंदन कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages