जिले के कई क्षेत्रों में आज हर्षाेल्लास के साथ हनुमान जयंती मनाई गई। इस अवसर भक्तों ने हनुमानजी का महाभिषेक किया। पूजा अर्चना और भंडारे का आयोजन भी किया गया। शहर के सभी हनुमान मंदिरों में भजन कीर्तन, सुंदरकांड पाठ आदि धार्मिक आयोजन हुए।
हनुमान जयंती को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह रहा। कई दिनों पूर्व से ही मंदिरों में साज सज्जा का कार्य शुरू कर दिया गया था। हनुमान जयंती के अवसर पर बजरंग दल सहित कई युवाओं द्वारा शहर के पुरानी कचहरी परिसर स्थित बजरंग बली मंदिर में भगवान हनुमान के चरित्र का गुणगान किया गया और हिन्दू धर्म व संस्कृति के दुश्मनों का समाना करने का संकल्प लिया गया।
मौके पर श्रीकांत राय, बजरंग दल के अतुल प्रकाश, रूपेश अत्रि, विक्की विनायक, यशराज यदुवंशी, आनंद चौहान, अभिनव, अवनीश व अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें