14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश चरम पर रहा. हर दिन युवाओं का दल आतंकवाद के खिलाफ सरकार से कार्रवाई करने की मांग करते हुए सड़कों पर उतरा. बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं सबके सीने में आतंकवाद के खिलाफ
आग सुलग रही थी. ऐसे में मंगलवार की सुबह भारत के लिए खुशियों से भर गया. सुबह तड़के 3.30 बजे इंडियन फाइटर जेट पाकिस्तान में 50 किमी अंदर घुसे और आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया. भारत सरकार ने अपने सुरक्षाबलों को कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी. रात में करीब साढ़े तीन बजे वायुसेना ने एलओसी के पास पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम
बरसाए. वहीं पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने आरोप लगाया था कि IAF ने सीमा का उल्लंघन किया है. भारतीय वायुसेना के करीब 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने सीमा पार आतंकी कैंपों पर हमला किया और उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. फाइटरजेट पीओके के साथ हीं पाकिस्तान के 50 किमी अंदर तक घुस गए और उन्होंने बालाकोट, चकोटी, मुजफ्फराबाद में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया. यह
खबर जैसे हीं पूरे भारत में फैली कि पूरे देश में होली और दिवाली जैसा माहौल बन गया. लोग खुशी से झूमने लगे. इसी कड़ी में मधेपुरा में युवाओं ने पूरे दिन शौर्य दिवस के रूप में मनाया. शाम को पूरे मधेपुरावासियों ने रास बिहारी मैदान पर
में एकजुट होकर विशाल शौर्य जुलुस निकाल कर पूरे शहर में तिरंगा झंडे के साथ पद यात्रा की. युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था. हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे और आतिशबाजियों से चारो ओर गुंजायमान रहा. लोग एक - दूसरे को गुलाल लगाकर डीजे के धुन पर थिरकते रहे. इस शौर्य जुलुस में महिलाओं और स्कूली बच्चों ने भी जमकर भाग लिया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें