बीएनएमयू में उच्च शिक्षा का बदलता परिदृश्य एवं चुनौतियाँ विषयक पर 26 फरवरी को राष्ट्रीय सेमिनार - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

बीएनएमयू में उच्च शिक्षा का बदलता परिदृश्य एवं चुनौतियाँ विषयक पर 26 फरवरी को राष्ट्रीय सेमिनार

रजत जयंती समारोह के अंतर्गत 26 फरवरी को उच्च शिक्षा का बदलता परिदृश्य एवं चुनौतियाँ विषयक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें उच्च शिक्षा के विभिन्न
पहलुओं पर चर्चा होगी। यह जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने दी। उन्होंने बताया कि कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय ने फरवरी 2019-फरवरी 2020 तक पूरे वर्ष भर दीक्षांत समारोह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की है। यह सेमिनार इसकी पहली कड़ी है। 


रजय जयंती समारोह के संयोजक सह बीएनमुस्टा के महासचिव  डाॅ. नरेश कुमार ने बताया कि सेमिनार के अवसर पर एक स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। इस हेतु 22 फरवरी तक आलेख स्वीकार किए



जाएंगे। महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति लालजी टंडन एवं उर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव सहित कई गणमान्य लोगों के संदेश प्रप्त हो चुके हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधान पार्षद के उपसभापति हारूण रासिद सहित अन्य कई गणमान्य लोगों


के आलेख प्राप्त होने की संभावना है। इधर पंद्रह प्रधानाचार्यों के संदेश एवं विज्ञापन भी प्राप्त हो चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages