नवयुवक विकास संघ मदनपुर, मधेपुरा के द्वारा वीर जवानों को श्रद्धांजलि के लिए कैंडल मार्च निकाला... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 17 फ़रवरी 2019

नवयुवक विकास संघ मदनपुर, मधेपुरा के द्वारा वीर जवानों को श्रद्धांजलि के लिए कैंडल मार्च निकाला...

जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड अंतर्गत मदनपुर में शनिवार के  शाम नवयुवक विकास संघ मदनपुर, मधेपुरा के तत्वाधान में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों को कैंडल मार्च निकालकर एवं 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, खून का बदला खून से लेंगे जैसे नारे भी लगाए ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच श्री प्रमोद शाह ने कहा कि देश को अब कूटनीति नहीं सीधा बदला लेने का समय आ गया है वही लोजपा दलित सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष सतनारायण पासवान ने कहा कि हमारे देश के वीर जवानों की सहादत बेकार नहीं जाने देंगे हमलोग वीर शहीदों से परिवार से साथ है , पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।


      दूसरी ओर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि अब समय आ गया है पाकिस्तान से खून का बदला खून से लेने का, पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित करने का, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का एवं अमेरिका के जैसे आतंकवाद को घर में घुसकर मारने का। जिससे आने वाले समय में ऐसी हरकत करने के लिए पाकिस्तान सोच भी न सके।



       कार्यक्रम को वार्ड सदस्य श्री सोनेलाल यादव,रविंद्र यादव माया के कोषाध्यक्ष सुधांशु कुमार,संघ से  सचिव लिंकन कुमार, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, इंद्रदेव यादव ,रमन कुमार ने भी संबोधित किया।



         इस अवसर पर आनंद राकेश ,रिंकू ,छोटू, प्रवीण ,उमेश, शंकर, रंजीत, शुभंकर, सालों बिंदेश्वरी, मंटू, ललटू ,ललन, जीतू, विपिन,बिजली,मंटु,प्रकाश, श्यामसुंदर,अजीत,रंजन,संतोष नरेश,सुशील,महेश्वरी,अरुण, मिल्टन,खुशबू,कुमारी विनीता, माधुरी देवी ,गुंजन कुमारी  सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages