नए वर्ष में चाक चौबंद रहेगी सिंहेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था: एसडीएम - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 31 दिसंबर 2018

नए वर्ष में चाक चौबंद रहेगी सिंहेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था: एसडीएम

नववर्ष के शुभ आगमन पर एक जनवरी को सिंहेश्वर मंदिर में विधि व्यवस्था कायम करने के लिए मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्क्षयता करते हुए सदर एसडीएम सह न्यास सामिति के सचिव वृंदा लाल ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने बाबा गर्भ गृह में न्यास कर्मचारी के साथ स्थानीय 3 सदस्यों को
निगरानी करने की बात कही। वहीं संपूर्ण मंदिर परिसर में सीओ केके सिंह, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता एवं  न्यास सामिति के प्रबंधक रवि कुमार झा को विधि व्यवस्था कायम करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रबंधक रवि कुमार झा ने अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराया कि मंदिर के दोनों गेट एवम मंदिर रोड में यत्र-त वाहन खड़ा करने एवं ठेला



लगने से जाम की समस्या बनी रहती है। इस पर सचिव ने पार्किंग ठीकेदार को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर व मंदिर रोड में वाहन और ठेला ना लगे इसे सख्ती से लागू करे। मौके पर आश्वश्त किया कि जाम की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। वही स्थानीय अरविंद कुमार प्राण सूखा, पंकज भगत एंव युवा संघ के मोहन कुमार भगत ने ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त
करने की मांग रखी। मौके पर थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारी के साथ 50 कि संख्या में पुलिस व महिला पुलिस को मंदिर व ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लगाया गया है। सीओ ने पार्किंग ठीकेदार को हिदायत देते हुए कहा कि प्रेम से अगर पार्किंग




शुल्क श्रद्धालु देते है तो ठीक ही किसी के साथ जबरदस्ती या मारपीट ना करें, अन्यथा करवाई होगी। अंत मे सदर एसडीएम ने शिव गंगा का निरीक्षण कर कहा की महाशिवरात्रि मेला से पूर्व महादेव का प्रतिमा शिवगंगा में लगाने का सफल प्रयास



 किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार झ, रूपेश रूपक,  न्यास सामिति के सदस्य सरोज सिंह, मुन्ना ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, सुनील कुर, गोविंद कुमार, रोहित कुमार, मिलन कुमार, अरुण कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages