आगरा में छात्रा को जिंदा जलाए जाने के खिलाफ मधेपुरा में फूटा आक्रोश, मंडल सेना का विरोध मार्च - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 22 दिसंबर 2018

आगरा में छात्रा को जिंदा जलाए जाने के खिलाफ मधेपुरा में फूटा आक्रोश, मंडल सेना का विरोध मार्च

आगरा में 10 वीं की छात्रा को जिंदा जलाए जाने के खिलाफ शनिवार को शहर के बीएन मंडल (कॉलेज) चौक पर इस घटना पर क्षोभ व्यक्त करने के लिए मण्डल सेना के तत्वाधान में कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया गया। मौके पर मंडल सेना के प्रवक्ता रवि विद्रोही ने बताया कि
उत्तर प्रदेश के आगरा में स्कूल से घर लौट रही हरेंद्र सिंह जाटव की बेटी संजलि (15) 10वीं की छात्रा को जिंदा जला दिया गया है।
संजलि (15) गांव से डेढ़ किमी दूर नौमील गांव में स्थित अशरफी देवी छिद्दा सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। संजलि छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी।




 तभी गांव के पास आगरा जगनेर रोड पर हेलमेट पहने दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसे रोक लिया और उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। आग लगते ही छात्रा तड़पते हुए इधर-उधर भागने लगी। आग लगने के बाद भागते समय युवती पुलिया के नीचे खाई में गिर गई। युवती की चीख सुनकर वहां से गुजर रहे एक बस चालक ने उसे बचाया और आग बुझाई।
बाद में संजलि को इलाज़ के लिए दिल्ली भेजा गया जहाँ वह ज़िंदगी की जंग हार गयी। बुधवार को उसकी दुःखद मौत हो गयी। इस दौरान मंडल सेना ने




संजिली के क़ातिल की गिरफ्तारी की मांग की।
इस  कैंडिल प्रदर्शन में प्रो जवाहर पासवान, राणा रणधीर, प्रो सूरज मंडल, प्रो ललन साहनी, मुन्ना कुमार, हेमेंद्र कुमार, दीपक कुमार आदि के नेतृत्व में दर्जनों नागरिक शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages