ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय संगीत विभाग के द्वारा प्लास्टिक से हो रहे नुकसान पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति किया - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 19 दिसंबर 2018

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय संगीत विभाग के द्वारा प्लास्टिक से हो रहे नुकसान पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति किया

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग के द्वारा नाट्यशास्त्र के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने मंगलवार को विश्वविद्यालय स्थित चौरंगी पर प्लास्टिक से हो रहे नुकसान से अवगत करवाते हुए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की



उन्होंने अपने नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि हमारे देश में लोग हर उपयोगी सामान लाने के लिए प्लास्टिक का हीं इस्तेमाल करते हैं. जो कि बहुत हीं हानिकारक है. उन्होंने बताया कि प्लास्टिक हजारों वर्षों में भी ज्यों का त्यों रहता है. जिस जगह प्लास्टिक को मिट्टी में गाड़ा जाता है उस जगह अगर घर बनाया जाए तो कुछ वर्षों के बाद घर की दीवारें खुद ब खुद टेढ़ी होने लगती है. अगर प्लास्टिक में आग लगाई जाए तो उसका धुआँ लोगों को बीमार करने के लिए काफी है. उन्होंने नाटक के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलवाई. नाटक में सुमन वृक्ष, सुशांत कुमार, राजकुमार, राजेश कुमार, अमित आनंद, विवेक कुमार, सुमित कुमार ठाकुर , सुष्मिता कुमारी, दीपक कुमार पप्पू, श्याम किशोर कामत, सुनीत साना, अभय प्रताप, हीरालाल राय ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया. मौके पर विभागाध्यक्ष लावण्य कीर्ति सिंह काव्या, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. सुनील कुमार ठाकुर, प्रो. हेमेंद्र कुमार लाल, प्रो. महिंद्र नारायण चौधरी, प्रो. सुधीर कुमार, प्रो. विजय कुमार साह, प्रो. श्याम भास्कर मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages